मनरेगा संविद ाकर्मियों का साढ़े तीन करोड़ बकाया
फैजाबाद। जिले में मनरेगा के संविदा कर्मियों का लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया है। इसकी सूची अब शासन को भेजी गई है। मनरेगा परियोजनाओं के संचालन के लिए जिले में लगभग 611 कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें एपीओ, लेखा सहायक, कंप्यूटर आपरेटर, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक शामिल हैं। बताया गया है कि ग्राम रोजगार सेवकों को प्रतिमाह मानदेय 6000 रुपये दिए जाते है। एपीओ को 20 हजार प्रतिमाह और लेखा सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आठ-आठ हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की व्यवस्था बताई गई है, लेकिन यह राशि इनको समय से नहीं मिल पा रही है। कई-कई महीने का बकाया है। इस साल संविदा कर्मियों को लगभग 1.54 करोड़ रुपये का बकाया है। इसी तरह 2017-18 के दिसंबर माह तक जिले में 38.15 करोड़ रुपये व्यय हुआ। इसका प्रशासनिक मद लगभग 2.01 करोड़ रुपये बना। इस वित्तीय का मानदेय बकाया गया है। रोजगार सेवकों का कहना है कि लगभग 20 माह का मानदेय बकाया है। मनरेगा के उपायुक्त नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी बताते हैं कि मनरेगा कर्मियों के मानदेय की पूरी सूचना शासन को भेज दी गई है। धन आवंटन और शासन के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।