तनाव से मुक्त हो मतदान करें युवा: डॉ. आलोक
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा एक स्वस्थ व सम्यक मनोदशा के साथ वोट डालें। वह मनोतनाव से मुक्त रहें। यह सलाह जिला चिकित्सालय के किशोर मनोस्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने दी। उनका कहना है कि मतदान के दिन प्रत्याशियों के मन पर भी एक रहस्यमयी कौतूहल व भय से भरी मनोदशा हावी हो जाती है, जिससे वह हर एक मतदाता को अपेक्षा व शकभरी निगाहों से देखने लगता है। इतना ही नहीं, प्रत्याशी का मन अनचाहे विरोधाभाषी विचारों व मनोभावों के बीच इस प्रकार झूलता रहता है जैसे घड़ी का पेंडुलम। कहा कि चुनाव परिणाम द्वंद से उत्पन्न मानसिक रस्साकशी में प्रत्याशी की मानसिक ऊर्जा क्षीण होती रहती है। झुंझलाहट, चिड़चिड़ापन, अतिक्त्रसेध, अनिद्रा, सिरदर्द, उलझन, बेचैनी जैसे लक्षण भी दिखायी पड़ सकते हैं।