फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने तेज की पीसीएस प्री परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
39 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री की परीक्षा
विज्ञापन

फैजाबाद। लोक सेवा आयोग से संचालित पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 24 सितंबर को दो पालियों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ केंद्रों पर 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पीसीएस परीक्षा में शांति व्यवस्था के लिए 13 सेक्टरों में बांटा है। परीक्षा संबंधी प्रश्नपत्र मजिस्ट्रेटों की देखरेख में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। जिले में परीक्षा के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 17952 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा 24 सितंबर को दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में साढे़ नौ से साढ़े ग्यारह और दूसरी बेला ढाई से साढ़े चार बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराए जाने के लिए प्रशासन ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। परीक्षा के नोडल अफसर व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मदन चंद्र दूबे ने बताया कि मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें