फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की मूल्यांकन व समीक्षा करेगी इम्पैक्ट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते पांच वर्ष में मिले बजट से हुए कार्यों की करेगी समीक्षा
विज्ञापन

फैजाबाद। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की इम्पैक्ट असेसमेंट टीम गुरुवार को नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंची। चार सदस्यीय ये टीम विवि का मूल्यांकन व बीते पांच वर्षों में मिले बजट के खर्च की समीक्षा करेगी।

गुरुवार को विश्वविद्यालय पहुंचने पर टीम सदस्यों का स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने दल के सदस्यों का परिचय कराया। इसके बाद टीम सदस्यों ने विवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के लिए विवि से नामित नोडल ऑफिसर डॉ. आरके जोशी ने रिपोर्ट टीम के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन


टीम सदस्यों ने रिपोर्ट के साथ अपनी शंकाओं का समाधान किया। टीम ने दोपहर बाद कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण किया तथा केंद्रीय सहायता से क्रय किए गए प्रयोगशाला उपकरणों व सुविधाओं का सत्यापन किया। टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया।

टीम में पूर्व उप महानिदेशक (एचआरडी) डॉ. कुशुमाकर शर्मा की अध्यक्षता में तथा प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. वनिता जैन, निदेशक सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सब ट्रापिकल हार्टीकल्चर रहमान खेड़ा के डॉ. एस. राजन और नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल के वित्त नियंत्रक डीडी वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


ये टीम विवि को पिछले पांच वर्ष में केंद्रीय सहायता के रूप में प्राप्त बजट के उपयोग व उसका शिक्षा, शोध व प्रसार पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव की समीक्षा व मूल्यांकन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें