अयोध्या फिल्म फेस्टीवल का पोस्टर रिलीज
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व अवाम का सिनेमा के संयुक्त उपक्रम की ओर से रविवार को 11ग्यारहवें अयोध्या फिल्म महोत्सव का पोस्टर रिलीज किया गया। वतन के लिए जान न्यौछावर करने वाले महान क्रांतिकारी, चंद्रशेखर आजाद व लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मौके पर इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें याद किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित जी ने पोस्टर रिलीज कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुलपति दीक्षित जी ने अवाम सिनेमा के संयोजक शाह आलम के प्रयासों को सराहा और नौजवानों को अपने पूर्वजों से भी सीख लेने को प्रेरित किया। कहा कि ऐसे दस्तावेज यूनेस्को के सामने भी प्रस्तुत किए जाएंगे ताकि लुप्त हो रही तमाम चीजों को संरक्षित किया जा सके व हमारी ऐतिहासिकता को दुनिया जान सके। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश सिंह व विवि के चीफ प्रॉक्टर आरएन राय को निर्देश दिए कि दस्तावेजी सबूतों के साथ इस संबंध में परमहंस जी के कार्यक्रम में शरीक होने आ रहे मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराएंगे। महान क्रांतिकारी गेंदालाल दीक्षित का बखान किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पारिवारिक रिश्ते का परिचय कराया। बताया कि सौ साल पूर्व क्रांतिकारी गेंदालाल के ऊपर अंग्रेज सरकार ने 5 लाख का इनाम रखा था। कार्यक्रम में प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ आशीष मिश्रा, प्रो. हिमांशु सिंह, जसवंत सिंह, संग्राम सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, आवाम सिनेमा संयोजक शाह आलम, शहीद अशफाक उल्ला शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता शीलेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।