फैजाबाद। राजकीय महिला पालीटेक्निक कालेज के सामने स्थित रामजानकी मंदिर की जाली काटकर चोरों ने मूर्तियों के सामान पार कर दिए। स्थानीय लोगों को भनक लगी तो मौके पर जाकर देखा तो सामान गायब थे। कैंट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
बताते हैं कि कैंट थानाक्षेत्र के सआदतगंज चौकी अंतर्गत हाइवे से सटे राजकीय महिला पालीटेक्निक कालेज के सामने राम-जानकी मंदिर है। यहां पुजारी शाम को आरती कर घर चले जाते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे कुछ हलचल दिखी तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
देखा तो वहां से मूर्तियों व मंदिर के तमाम सामान गायब थे। सूचना पर पहुंची सआदतगंज चौकी पुलिस ने जांच की है, पुलिस का कहना है कि मौके से कुछ चांदी-पीतल के सामान व लाउडस्पीकर के डेक-दरी आदि गायब हैं। मूर्ति सुरक्षित है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।