फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर निगम अयोध्या व स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ भारत अभियान एवं मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं मस्तिष्क ज्वर से बचाव व जनता को जागरूक करने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया।

अंगूरीबाग वार्ड के मुकेरी टोला मोड़ से प्रारंभ होकर मुकेरी टोला, अंगूरीबाग, ठठरहिया आंशिक, तेली टोला, रिकाबगंज आंशिक एवं वार्ड कंधारी बाजार के सराय युनुस, कंधारी बाजार, रिकाबगंज आंशिक, नियावां आंशिक में प्रात: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाली-नालों एवं जलभराव वाले एवं अन्य स्थानों पर सफाई की।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने उक्त क्षेत्रों में लार्वा निरोधक दवाओं का छिड़काव किया। शाम को नगर निगम ने फागिंग कराई। अयोध्या के वार्ड रानोपाली के रानोपाली, कैथाना, शेरजंग बाजार, बरवारी टोला, टेढ़ी बाजार, नया पुरवा और कजियाना वार्ड के मोहल्ला कजियाना, टेढ़ी बाजार, धनजा, बैरिया टोला, चक्रतीर्थ में अभियान चला।
विज्ञापन


दोनो वार्डों के इन मोहल्लों में प्रात: सफाई की गई एवं एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। शाम को वार्ड क्षेत्रों की फागिंग की गई। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को से रोगों से बचाव की अपील की और प्रतिदिन अपने घरों और आसपास की सफाई करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें