मुलिस्मों ने परमहंस की समाधि पर किया नमन
अयोध्या। किछौछा व देवा शरीफ से दर्शन कर लौटे मुस्लिम भाईयों ने रामनगरी अयोध्या पहुंचकर राममंदिर आंदोलन के महानायक रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
यहां पहुंचने पर रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समन्वय समिति के अध्यक्ष नारायण मिश्र द्वारा मुस्लिम समुदाय के लागों का भव्य स्वागत किया गया। आचार्य नारायण मिश्र ने बताया कि मुस्लिम भाईयों ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण तो हो ही, साथ ही साथ कहीं मस्जिद का भी निर्माण हो।
जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहे। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में डॉ साहब आलम, एकबाल अहमद, शमसाद अहमद, एकलाख अंसारी, राजेश जायसवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, चरनजीत सिंह सहित अन्य शामिल रहे।