एडीओ से जवाब तलब, पेशकार को चेतावनी
डीएम ने निरीक्षण में सामने आई लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। डीएम संतोष कुमार राय ने मिल्कीपुर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण और मिल्कीपुर के तहसीलदार के पेशकार को चेतावनी जारी की है।
सोमवार को डीएम ने मिल्कीपुर तहसील और ब्लॉक का निरीक्षण किया था। इस दौरान तहसीलदार न्यायालय की केस डायरी को देखा। इसमें पीठासीन अधिकारी/तहसीलदार के हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। वादों में अगली तारीख किस प्रयोजन के लिए लगाई गई है। इसका विवरण भी अंकित नहीं किया गया है। इस अव्यवस्थित कार्य के लिए पेशकार तहसीलदार मिल्कीपुर को चेतावनी जारी किए जाने का निर्देश दिया था। उपस्थिति होने के बावजूद शाम को 4.50 बजे तक उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर न करने वाले एडीओ कृषि राममिलन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसका निर्देश डीएम ने दिया था।