फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस व गर्मी से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
41 डिग्री पहुंचा पारा, उमस व गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिन भर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सोमवार को लोग पसीने से तर-बतर दिखाई दिए। तेज धूप के चलते रमजान के महीने में भी दिन भर चौक से लेकर रिकाबगंज की तरफ सन्नाटा ही छाया रहा। जबकि रमजान के दौरान इस क्षेत्र में दिन भर खूब चहल-पहल रहती है और खरीददारी होती है, लेकिन लोग घरों से निकलने का साहस नहीं जुटा पाये। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी एक सप्ताह तक गर्मी से खासी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस बीच छिटपुट बरसात हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें