फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 हजार जुर्माना जमा कराया

Mon, 06 Jul 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों मामलों में माल की ढुलाई गलत प्रपत्रों के आधार पर की जा रही थी। सचल दल के वाणिज्य कर अधिकारी डॉ. रामचंद्र वर्मा लखनऊ-अंबेडकरनगर राजमार्ग पर दर्शननगर के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने एक डीसीएम रोककर जांच की, तो उसमें भारी मात्रा में कच्ची तंबाकू लदी पाई गई। कागजातों की जांच से पता चला कि तंबाकू गोंडा की आदिल टोबैको कमीशन एजेंट फर्म से झारखंड के चतरा जनपद में एक व्यक्ति को भेजी जा रही थी।

मगर सेल इनवॉयस पर क्रेता का पूरा पता और मोड ऑफ पेमेंट दर्ज नहीं था। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी को 15 फीसदी की दर से जुर्माना जमा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद तीन लाख 30 हजार रुपये की तंबाकू पर साढ़े 49 हजार रुपये जमा किए गए। इसी तरह सिद्धार्थनगर से जिले के इंडस्ट्रियल एरिया हरीपुर जलालाबाद जा रहे एक ट्रक गेहूं के पकड़े जाने मामले में 34 हजार रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। डेढ़ सौ क्विंटल गेहूं की कीमत करीब ढाई लाख बताई जा रही है। इसमें क्रेता फर्म का टिन गलत दर्ज था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें