अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सोमवार को 685 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के अनुसार परीक्षा में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 42 हजार 952 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 42 हजार 267 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में सचल दलों ने 67 केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है। इसमें तीन परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया है। इस पर विवि के नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।