फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

902.46 करोड़ से अयोध्या की बिजली सेहत सुधारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या व रुदौली में तैयार किया जा रहा है नया प्रेषण केंद्र
विज्ञापन

अयोध्या। जिले में बिजली की सेहत को सुधारने के लिए 902.46 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें अब तक 710.92 करोड़ रुपये के कार्य संपन्न कराए जा चुके हैं। आगामी वर्षों के लिए 191.54 करोड़ रुपये व्यय किए जाने का प्रस्ताव है।

यह जानकारी अधीक्षण अभियंता एसके रघुवंशी ने सोमवार को अपने कार्यालय में दी। कहा कि जिले की बिजली की सेहत में सुधार करने के लिए पिछले वर्षों में व्यापक कार्य हुए हैं। लक्ष्य शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली के रोटेशन में सुधार करने का है।
विज्ञापन


जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि ग्रामीण के 6024 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में कनेक्शनों की संख्या में एक लाख एक हजार 601 कनेक्शनों की संख्या बढ़ी है।

इसके लिए 220 केवीए व 132 केवीए के दो नए प्रेषण केंद्र बनाए जा रहे हैं। 220 केवीए का प्रेषण केंद्र अयोध्या व 132केवीए का प्रेषण केंद्र रुदौली में स्थापित हो रहा है। इसके अलावा आठ नए उपकेंद्र बनने के साथ 21 उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि हुई है।

191.54 करोड़ रुपये की लागत से नए विकास कार्य भी संपन्न कराए जाने हैं। जिले में सात नए उपकेंद्र बनने हैं, इसमें दो उपकेंद्र शहर में स्थापित किया जाएगा। 16 उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जानी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही 631 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जाने व 389 वितरण प्रर्वतक लगाए जाने है। इस दौरान वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें