फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति व ओबीसी की सरकारी नौकरियों में भागीदारी बेहद कम: अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी व ओबीसी को नौकरियों में सिर्फ 10 फीसदी भागीदारी : अनुप्रिया
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में आयोजित अपना दल (एस) के कार्यकर्ता सम्मेलन में शुक्रवार को पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आरक्षण के लिहाज से सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति व ओबीसी को भागीदारी नहीं मिली है।

अनुसूचित जाति की भागीदारी केवल 10 प्रतिशत व ओबीसी की भागीदारी केवल साढ़े पांच प्रतिशत ही है। केंद्र सरकार से मांग की है कि ओबीसी का एक अलग से मंत्रालय गठित किया जाए। केंद्र सरकार अब इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने जा रही है।
विज्ञापन


कहा कि 1931 के बाद पहली बार 2021 में ओबीसी की जनगणना होने जा रही है। जिससे यह पता चलेगा कि ओबीसी की वास्तविक संख्या कितनी है।

न्यायपालिका में दलितों और पिछड़ों की न्यायाधीश के पद की भागीदारी के लिए ऑल इंडिया जुडिशल सर्विसेज का भी गठन करने की मांग अनुप्रिया पटेल ने उठाई।

उन्होंने इलाहाबाद के फूलपुर में बंगरौली हवाई अड्डे का नाम उनके पता स्वर्गीय सोने लाल पटेल के नाम पर किए जाने और चंद्रशेखर आजाद विवि से रावतपुर को जाने वाली सड़क का भी नाम स्वर्गीय सोने लाल पटेल के नाम पर करने की मांग उठाई।

कहा कि वह एनडीए के घटक दल हैं और एनडीए के साथ रहकर ही चुनाव लड़ेगी। समय आने पर सीट का बंटवारा भी हो जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव में पूरी शिद्दत से जुट जाने की अपील की।
विज्ञापन


इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपना दल की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल आशीष पटेल, गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी, विधायक सोरांव जमुना प्रसाद सरोज, प्रतापगढ़ सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, वाराणसी सदर विधायक नीलरत्न पटेल समेत अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती आदि जिलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें