घूस लेने का आरोपी लिपिक निलंबित
फैजाबाद। बेसिक शिक्षा कार्यालय में स्थानांतरण प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराने के लिए घूस लेने के आरोपी लिपिक को निलंबति कर दिया गया है। डीएम डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की। मामले की जांच नगर शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई। बता दें कि जून माह में मसौधा शिक्षा क्षेत्र के एक विद्यालय के लिपिक से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिक विकास कमल ने टीसी का काउंटर साइन करवाने के लिए घूस ली थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद विभाग में हलचल मच गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने संबंधित लिपिक को निलंबित करते हुए मामले की जांच नगर शिक्षा अधिकारी संजय गुप्त को सौंपी है। बीएसए ने भी इसकी पुष्टि की है।