राममंदिर के लिए पूरे देश के संत चिंतित : कटियार
अयोध्या। अयोध्या में राममंदिर के अलावा कुछ भी नहीं बनेगा। मंदिर कब बनेगा, इसको लेकर केवल अयोध्या ही नहीं पूरे देश के संत चिंतित हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता पूर्व राज्यसभा सांसद ने विनय कटियार ने अयोध्या स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
कहा कि मामले में सुप्रीम कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई हो रही है अदालत के निर्णय की प्रतीक्षा करनी चाहिए। नहीं तो आखिरी रास्ता आंदोलन का खुला है। भगवान राम एक और बलिदान मांग रहे है। जिस राममंदिर के लिए अब तक 78 बार बलिदान दिए जा चुके हैं, उसे आसानी से नहीं छोड़ सकते। समय आने पर यह तय करेंगे कि बलिदान का स्वरूप क्या होगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सेहत के सुधार की भगवान से कामना की। कहा कि उन्होंने देश के लिए बहुत अच्छे अच्छे काम किए हैं। मैं भगवान से कामना करता हूं जल्दी उनकी सेहत में सुधार हो। इस दौरान बाबा शिवशंकर दास, चंद्रप्रकाश मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।