फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में अव्यवस्था देख नाराज हुए एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। एसडीएम रुदौली पंकज सिंह ने शनिवार को मवई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में साफ.-सफाई से लेकर बैठने और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं मिली। वहीं अध्यापक भी बिना सूचना के गायब मिले।
विज्ञापन


शनिवार को उप जिलाधिकारी रुदौली पंकज सिंह समाधान दिवस के बाद अचानक गांव मवई में स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो कई तरह की खामियां उजागर हुईं।

उन्होंने जिम्मेदारों को खूब खरीखोटी सुनाई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाध्यापक दीपांकर और शिक्षामित्र जीनत परवीन गायब मिले।

बताया गया कि दीपांकर ने प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन जब बीईओ से एसडीएम ने बात की तो उन्होंने बताया कि बिना सूचना के गायब हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में अध्यापक अनिल पांडेय बिना किसी सूचना के गायब रहे।

स्कूल परिसर में निरीक्षण के दौरान पाया कि एक परिसर में 2 स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इनमें प्रा. वि. प्रथम में 99 विद्यार्थी पर चार अध्यापक तैनात हैं, लेकिन दो ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरे प्रा. वि. में 43 बच्चों पर 3 शिक्षक उपस्थित रहे और एक अनिल पांडेय गायब मिले। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्कूल का हैंडपंप खराब है।

इस पर एसडीएम गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी को इसे सही कराने के निर्देश दिए। वही मवई खंड शिक्षा अधिकारी अरुण वर्मा को फोन पर लापरवाही बरतने वाले अध्यापकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एमडीएम की जांच की
एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर मेें बच्चों के संग जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन को चेक किया। उन्हें भोजन में जब आलू बैगन की सब्जी और चावल दिया गया तो वे भड़क गए।

कहा कि मीनू में गुणवत्ता युक्त सोयाबीन और आलू की सब्जी है, वो कहां है, इस पर मौजूद शिक्षक बगले झांकते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को लड्डू वितरित किए।

एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय काजी पुरवा और मवई का निरीक्षण किया गया है, जहां कई खामियां मिली हैं। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें