नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में हुई फ्रेशर पार्टी
कुमारगंज, फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, फैजाबाद के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में गुरुवार को परास्नातक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ।
इसमें महाविद्यालय के उन 18 विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया, जिन्होंने इस वर्ष भारतीय कृषि अनुसंधान परिशद द्वारा आयोजित एसआरएफ व जेआरएफ परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।
कुलपति ने नवागत परास्नातक छात्र स्वाती राय को मिस फ्रेशर तथा रविशंकर सिंह को मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया। कहा कि संस्कार जीवन को कभी नेक राह से भटकने नहीं दे सकता है। अधिष्ठाता उद्यान डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एपी राव, डाङ्ख. सुमन प्रसाद मौर्य, डॉ. भगवान दीन, डॉ. भानु प्रकाश, डॉ. ओपी राव, डॉ. एके परिहार, डॉ. अशोक मौर्य, डॉ. एसके वर्मा समेत कर्मी व छात्र उपस्थित रहे।