फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में 24 टीमों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अचारी सगरा मैदान पर हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फैजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत खेलो भारत कार्यक्रम के तहत दर्शननगर के अचारी सगरा मैदान में गुरुवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह ने किया।

क्षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। पहला क्वार्टर फाइनल सरेठी व भदौली के बीच हुआ। इसमें सरेठी को 15 व भदौली को 19 अंक मिले। इस तरह भदौली की टीम जीत गई।
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर फाइनल में पं. दीनदयाल उपाध्याय क्लब डाभासेमर ने मड़ना को पांच अंक से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में अवध इंटरनेशनल क्लब ने दर्शननगर टीम को हराया।

इस दौरान कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि, गांव में भी अच्छे खिलाड़ी हैं, मगर सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उनकी क्षमता का विकास नहीं हो पाता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों के व्यक्तित्व में निखार आता है।
विज्ञापन


खेलो भारत कार्यक्रम के जिला संयोजक अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने बताया कि, प्रतियोगिता में पं. दीनदयाल उपाध्याय क्लब डाभासेमर, शिवा क्लब, फिरोजपुर क्लब, डीएम क्लब, अटरंावा क्लब, सरेठी क्लब, भदौली क्लब आदि टीमों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, दिव्य प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें