फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राइट फ्यूचर विजेता व योद्धा पातूपुर उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बीकापुर में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फैजाबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खेलो भारत कार्यक्रम में बीकापुर में कबड्डी प्रतियोगिता में ब्राइट फ्यूचर विजेता व योद्धा पातूपुर उपविजेता रहा। समापन सांसद लल्लू सिंह ने किया।

प्रतियोगिता में कुल 34 टीमों ने भाग लिया था। सेमीफाइनल योद्धा पातूपुर व मलेथू कनक तथा ब्राइट फ्यूचर व खजुरहट के बीच हुआ जिसमें ब्राइट फ्यूचर व योद्धा पातूपुर विजयी रही। फाइनल मैच ब्राइट फ्यूचर व योद्धा पातूपुर में हुआ, जिसमें ब्राइट फ्यूचर विजयी रहीं।
विज्ञापन


सांसद ने विजेता ब्राइट फ्यूचर व उपविजेता योद्धा पातूपुर को शील्ड दिया। इसके अलावा आलराउंडर, कैचर, रेडर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संासद ने कहा कि कबड्डी को ओलंपिक में शामिल कराना प्राथमिकता है।

भारत की टीम ने कई बार कबड्डी प्रतियोगिता पर कब्जा जमाकर देश का नाम रोशन किया है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में इंद्रसेन सिंह, शिवकुमार सिंह, शिवम सिंह, राजन पांडेय, बीरभान सिंह, विकास सिंह, अशोक गुप्ता, शैलेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में 326 टीमों का हुआ पंजीकरण
खेलो भारत कार्यक्रम के जिला संयोजक अखंड सिंह डिंपल ने बताया कि सभी भाजपा मंडलों में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। मंडल में विजयी टीमों की जनपद स्तर पर 18, 19 व 20 को खेल उत्सव के दौरान प्रतियोगिता करायी जायेगी।
विज्ञापन


अभी तक पूरे जिले के सभी मंडलों में 326 टीमों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। अयोध्या, फैजाबाद, रुदौली में क्रिकेट टूर्नामेंट तथा सभी ग्रामीण मंडलों में कबड्डी की प्रतियोगिता कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरडी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रात: 9 बजे से मैच प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें