फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप, हिरासत में लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम अस्पताल का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीराम अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी भार्गव पर एक महिला ने इलाज के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मामला सोमवार शाम का बताया जा रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति के साथ साकेतपुरी कॉलोनी स्थित डॉक्टर के आवास पर इलाज कराने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि, डॉक्टर ने जांच के नाम पर पति को बाहर कर केबिन में उससे अश्लील हरकत की। महिला ने पति को बताया तो उसने कोतवाली में सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि, डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, डॉ. आरपी भार्गव का कहना है कि, महिला का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें