फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से दो लोगों की सांसें थमीं
विज्ञापन

तारुन (फैजाबाद)। इलाके के दो गांव में शनिवार को दो लोगों को सांप ने डस लिया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौतों की खबर पाकर लोगों ने सीएचसी के डॉक्टर पर सही इलाज न करने का आरोप लगा हंगामा करने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने मौके से भगा दिया।

ग्राम पेड़रा के राममूरत निषाद अपने बेटे लकी के साथ घर के अंदर चारपाई पर लेटे थे। शनिवार भोर 4 बजे चारपाई पर चढ़े विषैले सांप ने लकी के पैर में डस लिया। परिवारीजन लकी को लेकर सीएचसी में मौजूद डॉक्टर कुलदीप चौधरी को दिखाया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने लकी को इंजेक्शन लगाकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पेड़रा गांव के करीब 30 लोग सीएचसी पहुंच डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।

हंगामा कर रहे लोगों को थाने के दरोगा राकेश कुमार ने सीएचसी से खदेड़ दिया। वहीं सरायशेख भावापुर तारून में परिवार के साथ मकान बनाकर रह रहे भाकियू नेता हरिशंकर सिंह फौजी की पत्नी श्यामा देवी (55) सुबह 9 बजे नहाकर पूजा के लिए कमरे में जाकर मूर्तियों की साफ -सफाई करने लगी।

इसी दौरान मूर्ति के पीछे बैठे जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। परिवारीजनों उन्हें तत्काल सीएचसी पर मौजूद डाक्टरों को दिखाया तो डाक्टर ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान श्यामा देवी की मौत हो गयी।
विज्ञापन


फौजी ने भी सीएचसी के डॉक्टरों पर पत्नी का सही इलाज न करने का आरोप लगाया है। सीएचसी के डॉक्टर कुलदीप चौधरी ने मरीजों के तीमारदारों द्वारा सही इलाज न करने के आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें