फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार हत्याकांड में ब्राह्मण संगठन एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार हत्याकांड में ब्राह्मण संगठन एकजुट
विज्ञापन

फैजाबाद। रायबरेली के ऊंचाहार में पांच ब्राह्मणों की हत्या के मामले में जिले में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। ब्राह्मण चेतना मंच के प्रदेश संयोजक विश्वेशनाथ मिश्र सुड्डू ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ऊंचाहार में हुए भीषण ब्राह्मण संहार को लेकर उद्वेलित है। कहा कि सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का समाज के बेगुनाह मारे गये लोगों को अपराधी बताने एवं मारने वालों को खुला संरक्षण देने से ब्राह्मण समाज हतप्रभ है। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारीजनों को सरकारी नौकरी एवं एक करोड़ मुआवजा दिलाने, स्वामी प्रसाद मौर्य को मंत्री पद से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं युवा विराट संगठन के तत्वावधान में ब्राह्मणों ने सिटी मजिस्ट्रेट को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें ऊंचाहार मामले की सीबीआई जांच कराने, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने व पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। शिवसेना के प्रदेश उपप्रमुख संतोष दुबे ने कहा कि पूरे मामले में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का हाथ है। इनके ऊपर 122बी का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार भी ब्राह्मण विरोधी नीति के तहत कार्य कर रही है, जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान राजन उपाध्याय, डिम्पल पांडेय, शुभम ओझा, अजीत शुक्ला, दीपू पांडेय, जितेंद्र पांडेय, कुशल वर्मा, मयंक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें