फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 776 लोगों ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Thu, 15 Jun 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
23 केंद्रों पर हुआ आयोजन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। जिले के 23 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 दो पालियों में हुई। इसमें 9922 परीक्षार्थियों में से 776 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।बुन्देलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित परीक्षा के नोडल केन्द्र डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध सात जनपदों के 97 केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई।
जिले में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 92.18 प्रतिशत रही। वही 7.82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विवि के मीडिया प्रभारी विजेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शिपूर्ण एवं शुचिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने प्रथम पाली की परीक्षा में एमबीए एवं आईईटी के केन्द्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विवि के नोडल अधिकारी उमानाथ, बीएड नोडल समन्वयक प्रो. फारूख जमाल, जनपद समन्वयक प्रो. गंगाराम मिश्र, उप नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता अवस्थी, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव, केन्द्रीय प्रतिनिधि डॉ. एके सिंह, इंजीनियर लाखन सिंह, डॉ. अमूल सिंह, टीम प्रभारी डॉ. मोहन चन्द्र तिवारी ने विभिन्न केन्द्रों का दौरा किया। परीक्षा की शुचिता के लिए सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी कराई गई। जिले के 23 केन्द्रों पर 42 पर्यवेक्षक के साथ 12 केन्द्र प्रतिनिधि तैनात रहे। जिला प्रशासन की ओर से 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट केन्द्रों पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें