फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एयरपोर्ट के प्रथम चरण का 76 फीसदी काम पूरा

Fri, 24 Feb 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। निर्माणाधीन श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पहले फेज का 76 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्यों को भी माह जून 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। पहले फेज में आइसोलेशन-वे, दो टैक्सी-वे और एक एप्रन तीन एयर बसों की पार्किंग के लिए काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


डीएम नितीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि रनवे का भी 1600 मीटर से अधिक कार्य पूर्ण है। टर्मिनल बिल्डिंग का भी 56 फीसदी काम हो चुका है। इसे जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी साल एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा।

पहले फेज में रेसा के मानक के अनुरूप रनवे और कैट वन लाइटिंग का कार्य भी पूर्ण होगा। इससे रात में व धुंध में भी विमानों के लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या के विकास के तहत यहां के 10 ऐतिहासिक कुंडो के जीर्णोद्धार का काम 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जमथरा से गुप्तार घाट तक बंधे के फेज-एक का काम भी 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


फेज-2 के तहत रिवर फ्रंट का डीपीआर अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किया जा रहा है। ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने के तहत अयोध्या धाम के 37 मठ मंदिरों एवं हैरिटेज भवनों के रंगाई-पुताई एवं लाइटिंग का कार्य भी किया जा रहा है। रिंग रोड का काम अप्रैल में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें