फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करे सरकार’
विज्ञापन

अयोध्या। हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किए बिना विश्व की संपर्क भाषा बनाना कठिन कार्य है। सरकार को अविलंब राज्यों से प्रस्ताव लेकर हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करना चाहिए। उक्त बातें तुलसी स्मारक भवन रायगंज अयोध्या में हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. देवी सहाय दीप ने कही। वरिष्ठ समाजसेवी व वकील लल्लन प्रसाद अंबेश ने कहा कि हमें निजी जीवन में हिंदी भाषा को स्वीकार करना होगा। अध्यक्षता डॉ. राजदत्त पांडेय ने की, संचालन महामंत्री डॉ. सम्राट अशोक मौर्य ने किया। बैठक में आगामी 14 सितंबर हिंदी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विविध क्षेत्रों से 51 विभूतियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में अनिरुद्ध प्रसाद शुक्ल, दिनेश सिंह, कात्यायनी उपाध्याय, सोनी शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें