फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह तक नहीं बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह नहीं बजेगी शहनाई
विज्ञापन

अयोध्या। अगले कुछ दिनों तक आप कोई मांगलिक या शुभ कार्य करने की सोच रहें तो ठहर जाएं क्योंकि 14 मार्च से एक माह तक शुभ कार्य वर्जित होंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा, जो करीब एक माह तक रहेगा। इस दौरान कोई भी विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो पाएगे। 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने के बाद शादी विवाह का दौर शुरू होगा जो जुलाई तक जारी रहेगा। अप्रैल से जुलाई तक कुल 30 लग्न हैं। इसके बाद दिसंबर में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि सूर्य 14 मार्च की रात्रि 11:42 बजे से सूर्य के मीन राशि में गोचर प्रारंभ करने के साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा, जो 14 अप्रैल को प्रात: 8:12 पर समाप्त होगा।
विज्ञापन

इस साल विवाह मुहूर्त
अप्रैल-14, 18, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30
मई-1, 2, 5, 6, 11, 12
जून-18, 19, 20, 21, 23, 25, 27, 29, 30
जुलाई-5, 6, 9, 10, 11, 16
दिसंबर-10, 15, 16
कम होगी विवाह की लग्न
आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि वर्ष 2018 में विवाह की लग्न कम है। बताया कि गुरु की स्थिति परिवर्तन, अधिमास, गुरु के अस्त होने, चार्तुमास तथा धनुर्मास के कारण विवाह के मुहूर्त इस वर्ष काफी कम रहेंगे। 17 जुलाई के बाद पूरे वर्ष गिनती के मुहूर्त हैं। 23 जुलाई को चातुर्मास शुरू हो जाएगा, देवता सोने चले जाऐंगे जो करीब चार माह 19 नवंबर तक शयन करेंगे। इस बीच 13-14 नवंबर से 8 दिसंबर तक गुरु अस्त रहेंगें, जिसके चलते भी विवाह आदि शुभ कार्य नहीं हो पाएंगे। इसके बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें