मारपीट में आठ लोग जख्मी
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवोें में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गए। कुदयला गांव में बच्चों के विवाद में रात करीब आठ बजे गांव निवासी भरतराम तथा उनके पड़ोसी भगवानदीन के बीच मारपीट हो गई। भरतराम के परिवारीजनों का आरोप है कि विपक्षी भगवानदीन, रामनिहाल, रामकिशोर आदि ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से उन पर हमला किया, जिसमें सोनी देवी तथा उनके पुत्र अरुण कुमार व पार्वती देवी को चोटें आई हैं। वहीं, चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के सल्हीपुर गांव में शनिवार शाम आपसी कहासुनी को लेकर बड़े भाई के परिवार द्वारा लाठी डंडे से किए गए हमले में मगनलाल, उनकी पत्नी कुसमा देवी तथा पुत्री ममता जख्मी हो गईं। कोछा गांव में हुई मारपीट में लालचंद मिश्र व उनकी चाची मिथिलेश घायल हो गईं। पीड़ित लालचंद मिश्र का आरोप है कि पड़ोसी गांव जलालपुर भग्गू निवासी झिनकू तिवारी, मानवेंद्र मिश्र, सत्येंद्र मिश्र ने शुक्रवार की शाम उनकी व चाची मिथिलेश की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।