फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र में बदल गया छात्रा का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश पत्र में बदल गया छात्रा का नाम
विज्ञापन

बीकापुर। नगर पंचायत क्षेत्र के तेंदुआ माफी निवासी शिवानी पुत्री पप्पू गुप्ता कस्बे के भारती इंटर कॉलेज में 10वीं की बोर्ड परीक्षार्थी हैं। विद्यालय द्वारा उनको दिए गए प्रवेश पत्र में शिवानी की जगह शिवांगी नाम अंकित है, जिससे छात्रा व अभिभावक काफी परेशान हैं। शिवानी के पिता पप्पू गुप्ता ने बताया कि 5वीं और 8वीं में पुत्री का नाम शिवानी दर्ज है। विद्यालय में भी शिवानी है। लेकिन प्रवेश पत्र में शिवांगी नाम अंकित है। इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ. राम सुरेश मिश्र ने बताया कि नौवीं क्लास में भूलवश शिवानी का रजिस्ट्रेशन शिवांगी के नाम से हो गया था। जिसके संशोधन के लिए बोर्ड को विद्यालय द्वारा पत्र भेजा गया है, परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें