फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा पूरी कर रामनगरी में उमड़ा आस्था का समुद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला का पहला पड़ाव रविवार को पूरा हो गया। भोर से परिक्रमा पूरी होने के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब सरयू तट पर स्नान के बाद प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने लगा।
विज्ञापन


देर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ से समूचा मेला क्षेत्र गुलजार रहा। इस दौरान प्रशासनिक कवायद और सुरक्षा इंतजाम सख्त रहे। कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी तिथि से शुरू होने वाला कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला शनिवार को चौदह कोसी परिक्रमा के साथ शुरू हुआ।

परिक्रमा आरंभ करने का मुहूर्त दोपहर 12:55 बजे से था, मगर तय मुहूर्त से पूर्व ही श्रद्धालुओं का सैलाब परिक्रमा पथ पर उमड़ने लगा। शनिवार शाम होते ही परिक्रमा अपनी रौ में दिखी। पूरी रात चली परिक्रमा रविवार भोर में सकुशल संपन्न हो गई। इसके बाद परिक्रमार्थियों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई।
विज्ञापन


स्नान-दान कर प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए उन्मुख हुई। प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन के साथ श्रीराम जन्मभूमि पर भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। हनुमानगढ़ी में दर्शन को उमड़े लाखों भक्तों की भीड़ से सुरक्षा में तैनात जवानों के पसीने छूट गए।

भीड़ को नियंत्रित करने में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग बनाए गए थे। बावजूद इसके श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मी जूझते दिखे। मंदिर की सीढ़ियों पर फिसलन के कारण भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई श्रद्धालु तो गिरते-गिरते बचे। समूची नगरी श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजती रही। दूसरी बेला में मेला क्षेत्र से परिक्रमा व दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं की वापसी शुरू हो गई। रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन परिसर श्रद्धालुओं से पटे रहे।

भीड़ के सामने बौनी पड़ी व्यवस्थाएं
अयोध्या। रेलवे ने अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। भीड़ के दबाव के कारण व्यवस्थाएं ध्वस्त होती नजर आ रही हैं। वाराणसी और लखनऊ की तरफ से आने वाली ट्रेनों से श्रद्धालु फैजाबाद और अयोध्या में उतरते रहे। रविवार दोपहर प्रयाग से पहुंची पैसेंजर पूरी तरह पैक थी।

मेला स्पेशन ट्रेन का संचालन 29 अक्टूबर से किया जा रहा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि गोंडा और अयोध्या के बीच चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 अक्टूबर से ही किया जा रहा है, जो सात नवंबर तक चलती रहेगी।

अयोध्या और फैजाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर कार्यालय से अभी तक श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलने की जानकारी न होने की बात कही गई है। जीपी सिंह ने बताया कि अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा के दौरान रेलवे क्रॉसिंगों पर हादसे से बचाव के लिए बैरियर लगाये गये थे।

ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे बैरियर गिरते ही दूसरे सभी बैरियर बंद होते रहे। इनके गिरते ही तैनात सिपाही और जवान परिक्रमार्थियों को रोकने के लिए जूझते रहे। परिक्रमा पथ का पहला बैरियर जिला पुलिस, दूसरा जीआरपी और तीसरा आरपीएफ के कब्जे में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें