रामलला के दर्शन का समय बदला
अयोध्या। अधिग्रहीत परिसर के मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला के दर्शन की अवधि में बुधवार को परिवर्तन कर दिया गया।
अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह सात से 11 बजे तक व दोपहर दो से शाम छह बजे तक रामलला के दर्शन का समय तय था।
20 सितंबर से द्वितीय पाली की दर्शन अवधि में परिवर्तन किया गया है। अब दूसरी पाली में दोपहर एक से शाम पांच बजे तक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। प्रथम पाली के दर्शन का समय पहले जैसा ही रहेगा।