फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक भी फिलहाल उमस से राहत न मिलने के संकेत दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से तेज धूप व बढ़ रहे पारे से लोग बेहाल हैं। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि लोग दिनभर पसीने ही पोंछते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में तो गर्मी से लोगों का और बुरा हाल है। बिजली कटौती तो दर्द को दो दोगुना कर रही है। रविवार को दिन भर तेज धूप व उमस भरी गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को खरीददारों से गुलजार रहने वाले चौक क्षेत्र में भी लोग कम दिखाई पड़े।

राहगीर भी पेड़ की छांव तलाशते रहे व हाथों में रूमाल लिए पसीने पोंछते नजर आए। अच्छी बरसात के इंतजार में किसान हाथ पर हाथ धरे बैठे ही रह गए लेकिन चेहरे पर खुशी के भाव नहीं छलके। इससे खेती पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के अनुसार 12 व 13 सितंबर को हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें