फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनमानस को बांटना चाहती है भाजपा: रामगोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। स्वर्गीय मित्रसेन यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस सभा में पहुंचे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम-कृष्ण, ऊंच-नीच व अगड़े-पिछड़े में आम जनमानस को बांटना चाहती है, इसकी वजह से आज उत्तर प्रदेश दिनोंदिन पीछे होता जा रहा है। उन्होंने स्व. सांसद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए मित्रसेन ने हमेशा संघर्ष किया था।
विज्ञापन


हम उनके कार्यों को कभी भुला नहीं सकते और उनके आदर्शों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय मित्रसेन यादव ने अपना सारा जीवन गरीबों, मजलूमों एवं असहायों के के लिए ही लगा दिया था।

वहीं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, रुदौली के पूर्व विधायक रुश्दी मियां, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने भी विचार रखे। लोक गायक शंकर यादव ने स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव के कार्यों को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक अभय सिंह, हीरालाल यादव, पारसनाथ यादव, गंगासिंह यादव, जयशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।। श्रद्धांजलि सभा में आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें