फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर व डीएम ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर व डीएम ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन


अयोध्या। रामनगरी का ऐतिहासिक सावन झूला मेला 26 जुलाई से मणि पर्वत मेले के साथ ही शुरू होगा। मेले पर आतंकी खतरे के मद्देनजर जिला प्रशासन मेला क्षेत्र को अवैध सुरक्षा घेरे में तब्दील करने पर काम कर रहा है।

शुक्रवार को मंडलायुक्त मनोज मिश्र व डीएम संतोष राय ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति परखी। अधिकारियों ने नागेश्वर नाथ सहित सरयू घाटों एवं मणि पर्वत क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पहले अधिकारियों का काफिला प्रसिद्ध मणि पर्वत पहुंचा। यहां पर अफसरों ने मणि पर्वत पर मेले की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय अधिकारियों से बात की। 26 जुलाई मणिपर्वत पर सर्वप्रथम झूला पड़ने के साथ ही अयोध्या के अन्य सभी मंदिरों में भी झूले का श्रीगणेश होता है।
विज्ञापन


कमिश्नर व डीएम ने नागेश्वरनाथ मंदिर का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को बैरिकेटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का सख्त निर्देश दिया।

इसके बाद सरयू घाट पहुंचकर घाटों का निरीक्षण कर जल बैरीकेटिंग फ्लड कंपनी आदि को सतत् मुस्तैद रहने का सख्त निर्देश दिया। कमिश्नर ने बताया कि मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा। अर्धसैनिक बल के जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें