फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ प्रधानी का उपचुनाव
विज्ञापन

मड़ना में 62.80 और अमहटा में 74.48 प्रतिशत पड़े वोट
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। जिले में दो अलग-अलग क्षेत्रों में प्रधान पद के लिए हो रहा उपचुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार, बीते साल 20 अक्टूबर को प्रधान अयोध्या प्रसाद की हत्या के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमहटा में प्रधान पद के लिए मतदान रिमझिम बारिश के बीच शुरू हुआ। प्रात: आठ बजे से ही मतदान स्थल पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी। सायं पांच बजे तक 74.48 प्रतिशत मतदान हुआ। 2003 मतदाताओं में से 1499 ने वोट डाले। पांच उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटी में कैद किया गया, मतगणना ब्लॉक सभागार में तीन जुलाई को होगी। इस दौरान एसपी ग्रामीण डॉ. कृष्ण गोपाल, एसडीएम गिरजेश कुमार चौधरी, सीओ विक्रम सिंह आदि मतदेय स्थल पर कैंप किए नजर आए। पूराबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पूरा ब्लॉक के मड़ना ग्रामसभा में प्रधान देवरानी यादव के निधन से रिक्त पद पर उपचुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच एसपी आरए की निगरानी में मतदान शुरू हुआ। प्रत्याशी मतदाताओं को मतदान स्थल तक अपने वाहनों से पहुंचाते रहे। दोपहर में बरसात शुरू होने की वजह से कुछ पल के मतदान थमा लेकिन फिर मतदाताओं की कतारें लग गईं। यहां कुल 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 4601 मतदाताओं में से 2891 ने वोट डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें