फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 69 डाकघर जल्द सीबीएस से जुड़ेंगे

Sun, 21 Jun 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद मंडल सुकन्या बालिका समृद्धि योजना में 31 हजार खाते खोलकर लखनऊ परिक्षेत्र में प्रथम स्थान पर रहा है। तीन गांवों को संपूर्ण सुकन्या ग्राम भी बनाया गया है। डाक जीवन बीमा (पीएलआई) में करीब 36 करोड़ और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 33 करोड़ की राशि बीमित की गई है।
विज्ञापन


रविवार को फैजाबाद मंडल की यह उपलब्धि प्रवर अधीक्षक डाक मनोज कुमार ने गिनाईं। वह प्रधान डाकघर फैजाबाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डाक कर्मियों से कही।

समारोह में वित्तीय वर्ष 2014-15 में पीएलआई व सुकन्या योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पोस्टमास्टरों को सम्मानित किया गया।

पीएलआई के लिए सब पोस्टमास्टर लालता प्रसाद, वीरेंद्र सिंह व गीता श्रीवास्तव को तथा सुकन्या के लिए सब पोस्टमास्टर गिरीश तिवारी, कमलेश कुमार, आरडी सिंह, कालीदीन, मोहित यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, जेपी मौर्य, नूतन सिंह, आत्माराम, रामसहोदर तिवारी व हरिशंकर सिंह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा मंडल के 21 शाखा पोस्टमास्टर को सुकन्या, 21 पोस्टमास्टर को बचत खाता व 21 को आरपीएलआई के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में प्रवर अधीक्षक ने डाककर्मियों को प्रोत्साहित कर और अधिक बेहतर कार्य करने की अपील की।

समारोह का संचालन सहायक अधीक्षक मुख्यालय जयप्रकाश ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को विभाग की भावी योजनाओं से अवगत कराया। मौके पर फैजाबाद मंडल के सभी अधिकारी, डाकघरों के सब पोस्टमास्टर व शाखा डाकपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें