फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 69.5 फीसदी मतदान

Sat, 05 Dec 2015 10:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में भी शनिवार को वोटरों ने खूब उत्साह दिखाया। छिटपुट घटनाओं के बीच 69.5 फीसदी वोट पड़े। मतदान में पूराबाजार और मयाबाजार ब्लॉक के मतदाता कदमताल करते दिखे।
विज्ञापन


दोनों ब्लॉकों में 72 फीसदी वोट डाले गए तो मसौधा में आंकड़ा खासा पीछे रहा। यहां पर 64.5 मतदाताओं ने वोट डाले। शांति व्यवस्था के मद्देनजर कई स्थानों पर पुलिस ने बूथ के आसपास भीड़ को हटाया।

मया के मानापुर बूथ से 200 मीटर दूर लोगों ने झगड़ा किया। पुलिस ने इनको खदेड़ा। बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

मसौधा, पूरा और मया में तीसरे चरण में प्रधान पद के 235 पदों के सापेक्ष 2103 प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य पद के 2694 पद पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी हो गया।
विज्ञापन


तीसरे चरण में भी दूसरे चरण की ही तरह करीब 70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर तीनों ब्लॉकों में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों के साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई थी।

कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने को लेकर तू-तू मैं-मैं की खबर है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छुटपुट घटनाओं को छोड़ तीनों ब्लॉकों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

मसौधा, पूरा, मया के संवेदनशील बूथों पर डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी मोहित गुप्ता ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा किया। प्रात: मतदान शुरू होने और मतदान समाप्ति के एक घंटा पूर्व दोनों अफसर लाव-लश्कर के साथ पहुंचे थे।

शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वाहन दौड़ते रहे। बूथों से 200 मीटर दूर एक स्थान पर एकत्र मिले लोगों को पुलिस बल की सहायता से हटाया जाता रहा।

मया के मानापुर के बूथ से 200 मीटर दूर आपस में लोगों ने झगड़ा किया जिसे पुलिस बल ने पहुंचकर शांत कराया। डीएम ने बताया कि तीनों ब्लॉकों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें