फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67वां प्राकट्य महोत्सव चार जनवरी से

Wed, 23 Dec 2015 11:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति विवादित परिसर स्थित गर्भगृह में विराजमान रामलला का 67वां प्राकट्य महोत्सव चार से 12 जनवरी तक मनाएगी। समिति ने मंडलायुक्त को पत्र भेज नौ दिवसीय प्राकट्य महोत्सव विवादित परिसर स्थित गर्भगृह में विराजमान रामलला का पूजन-अर्चन व कलश स्थापना की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


समिति के महामंत्री पं. राम प्रसाद मिश्र ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि समिति वर्ष1950 से नौ दिवसीय प्राकट्य महोत्सव समारोह प्रतिवर्ष मनाती चली आ रही है।

पत्र के माध्यम से कमिश्नर से कहा गया कि बीते वर्षों में समाचार पत्रों से पता चला कि समिति का कलश सुरक्षा बैरियर पर रामलला के पुजारी द्वारा स्थापना के लिए लिया गया लेकिन पुजारी द्वारा कलश गर्भगृह में स्थापित नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि यह एक विशेष अनुष्ठान है। मांग की कि जांच कर 67वें प्राकट्य महोत्सव के नौ दिवसीय समारोह की व्यवस्था व सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें