जिले में 2056 ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही तीन बाडीसी के पद रिक्त थे। 1899 ग्राम पंचायत सदस्य का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इसी तरह तीन बीडीसी का निर्वाचन भी निर्विरोध हो गया है। 28 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने से रविवार को सात ब्लॉकों में पड़ने वाले इन ग्राम पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम से 5 बजे तक हुआ।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान के मुताबिक सभी 15 मतदान केंद्रों के 28 बूथों पर मतदान सकुशल संपन्न हो गया है। मिल्कीपुर ब्लाक के मेहदौना में 63.63 फीसदी, इटौरा में 66 फीसदी मतदान हुआ।
इसी तरह अमानीगंज ब्लाक के गोड़ेपुर में 48.7 प्रतिशत, चंदईकला में 67.85 प्रतिशत, रुदौली ब्लॉक के जमोली में 57.5 प्रतिशत, सोहावल ब्लाक के हरिबंधनपुर में 58.27 प्रतिशत, उचितपुर में 54.51 प्रतिशत, पूरा ब्लाक के कुसमाहा में 70 प्रतिशत, सुख्खापुर इटौरा में 69 प्रतिशत, एमी आलापुर में 66 प्रतिशत, समाहाखुर्द में 86.5 प्रतिशत, मया ब्लाक के गौहनियां में 57 प्रतिशत, बीकापुर ब्लाक के दशरथपुर में 66.28 प्रतिशत, खजुरहट में 51.64 प्रतिशत, जैनपुर में 66.99 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
कुल मतदान का प्रतिशत 62 फीसदा रहा है। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में मतपेटी ब्लॉकों के स्ट्रंाग रूम में रखी गई है। मतगणना ब्लॉकों पर 23 फरवरी को होगी।