फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा शारदा सहायक नहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची मवई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



मवई थाना अंतर्गत मवई चौराहा पर शारदा सहायक नहर के पास बुधवार रात में निमंत्रण से बाइक से लौट रहे पीआरडी जवान रामू सिंह चौहान (32) निवासी गोडियन पुरवा मजरे बसौढ़ी थाना पटरंगा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना पर पहुंचे हाईवे चौकी इंचार्ज दिपेंद्र विक्रम सिंह व अभिषेक त्रिपाठी ने शव को हाईवे से हटवाकर मवई पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची मवई पुलिस ने आननफानन बिना परिवारीजनों को सूचित किए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें