फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण विहीन समाज का सपना अभी भी अधूरा : अशोक मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा चलाए जा रहे 24 दिवसीय शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे अभियान का समापन शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर समारोहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि भाकपा के पूर्व राज्य सचिव अशोक मिश्र ने कहा कि भगत सिंह द्वारा चलाया गया युद्ध अभी जारी है, शोषण विहीन समाज का उनका सपना अभी भी अधूरा है।
विज्ञापन



नगर निगम के पार्क में आयोजित समारोह में अशोक मिश्र ने कहा कि शहीदों के अरमानों को आजाद भारत की सरकारों ने पूरा करने की जगह धूल में मिला दिया। सरकारों ने देश में समाजवादी व्यवस्था की जगह पूंजीवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने नौजवानों, किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों से एकजुट होकर रूढ़िवादी ताकतों शिकस्त देने का अनुरोध किया।


भाकपा के राज्य काउंसिल सदस्य अशोक तिवारी की अध्यक्षता तथा पत्रकार शोभा गुप्ता के संचालन में समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि शहीदों ने मुफ्त दवाई और पढ़ाई का सपना देखा था, जबकि सरकारों ने इन दोनों व्यवस्थाओं को पूंजीपतियों के हाथों में सौंप दिया। शहादत दिवस पर समारोह का प्रारंभ शहीद भगत सिंह की नगर निगम स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। समारोह में रामतीर्थ पाठक, सलाम जाफरी, जसवीर सिंह सेठी, हमीदा अजीज, विश्व प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें