फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव पर अभेद्य होगी रामनगरी की सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपोत्सव पर अभेद्य होगी रामनगरी की सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन

अयोध्या। दीपोत्सव आयोजन में कोरिया की प्रथम महिला व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्यपाल रामनाईक, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह व योगी कैबिनेट के मंत्रियों के आगमन को लेकर रामनगरी को अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद किया जा रहा है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती होगी। सुरक्षा की कमान आरएएफ, पीएसी, सीआरपीएफ के हवाले होगी। कार्यक्रम स्थलों की निगरानी ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रविवार से शुरू कर दी गई। कोरिया से आया सुरक्षा दल भी मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया का सुरक्षा दस्ता अपने देश की प्रथम महिला सहित कई मंत्री व अधिकारी की सुरक्षा करेगा। मेहमानों की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थलों व उसके आसपास का क्षेत्र हाई सिक्योरिटी जोन होगा।

जो यूपी पुलिस के साथ विदेशी सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में होगी। साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली शोभायात्रा की निगरानी सीसीटीवी व अन्य हाईटेक सुरक्षा संसाधनों के जरिए की जा रही है।

एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो कंपनी आरएएफ, छह कंपनी पीएसी, 10 एएसपी, 30 सीओ, 25 निरीक्षक, 300 उपनिरीक्षक, 900 आरक्षी सहित बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेटों, खुफिया विभाग, बम डिस्पोजल दस्ता लगाया जा रहा है।

सादी वर्दी में भी सुरक्षा बल मुस्तैद रहेगा। उन्होंने अयोध्यावासियों से भी इस अभूतपूर्व आयोजन की सफलता के लिए सहयोग की अपील की है। दीपोत्सव के दौरान शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से यातायात परिवर्तन लागू किया गया है।

एसपीसिटी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि 4 से 6 नवंबर तक गोंडा के लकड़मंडी चौराहे से भारी वाहनों व चार पहिया, तीन पहिया वाहनों का अयोध्या नयाघाट की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

श्रीराम अस्पताल तिराह से नयाघाट अयोध्या की तरफ भारी वाहनों व चार पहिया तीन पहिया व ई-रिक्षा वाहनों का अयोध्या नयाघाट की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रामघाट चौराहा से साकेत पेट्रोल पंप की तरफ से नयाघाट की ओर भारी वाहनों, चार पहिया, तीनपहिया का अयोध्या नयाघाट की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


साकेत पेट्रोल पंप से नयाघाट अयोध्या की तरफ भारी वाहनों व चार पहिया ई-रिक्शा का अयोध्या नयाघाट की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आयोजन के दिन 6 नवंबर को जनपद गोंडा के लकड़मंडी चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों का नयाघाट में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

गुप्ता होटल उदया चौराहा से नयाघाट अयोध्या की तरफ सभी वाहनों का अयोध्या नयाघाट की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रामघाट चौराहा से साकेत पेट्रोल पंप की तरफ व नयाघाट अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साकेत पेट्रोल पंप से नयाघाट अयोध्या की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें