धान बेचने को कराना होगा पंजीयन
फैजाबाद। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में धान बेंचने के लिए किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी धान खरीद मदन चंद्र दुबे ने बताया कि यह पंजीयन कृषक स्वयं/जनसूचना केंद्र, इंटरनेट कैफे से करा सकते हैं।