फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर महापौर ने लिया तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने क्षेत्र का भ्रमण करके साफ सफाई, दरेशी व रोड कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाये जाने पर सम्बंधित विभाग को यथोचित निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होंने सावन मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम की टीम के साथ हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इसके बाद हवाई पट्टी से बाईपास अयोध्या रोड पर, रामघाट विवेक सृष्टि से राम घाट चौराहा तक, रामघाट चौराहा से दिगंबर अखाड़ा तक, दिगंबर अखाड़ा से हनुमानगढ़ी चौराहा होते हुए मेन रोड पर, हनुमानगढ़ी टेढ़ी बजार होते हुए लंगड़वीर रोड पर साफ सफाई का कार्य के साथ उदासीन आश्रम के पास दरेशी व रानोपाली क्रॉसिंग तक रोड पटाई कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य सफाई निरीक्षक, सहायक अभियंता निर्माण, अवर अभियंता निर्माण, सहायक अभियंता यांत्रिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें