12 प्रशिक्षणार्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
फैजाबाद। विश्व कौशल दिवस पर युवाओं को जागरूक करने के लिए राजकीय आईटीआई परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह ने किया। इस दौरान कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 12 प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र व 20 को प्रमाण पत्र दिया गया।
सांसद ने कौशल विकास प्रतियोगिता में फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाली गुड़िया मौर्या व टर्नर व्यवसाय में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले प्रभात चौरसिया को प्रदेश सरकार की ओर से 10 हजार का चेक प्रदान किया। डेंटल लैबोरेटरी में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाले दीपक चौहान को 51 सौ का चेक प्रदान किया। आईटीआई के ब्रांड एंबेसडर बृजेंद्र सिंह तथा सेवायोजित 11 प्रशिक्षणार्थियों को मेडल प्रदान किया। प्रधानाचार्य केके लाल ने बताया कि जिले में व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास के माध्यम से करीब 11 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। इस दौरान उ.प्र. आईटीआई कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ओपी सिंह, महेश तिवारी, एचपी शर्मा, नंदलाल त्रिपाठी और राकेश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।