फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3391 छोड़ी परीक्षा, 6 नकलची पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
3391 छोड़ी परीक्षा, छह नकलची पकड़े
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में मंगलवार को पांच सचल दलों ने 66 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है। परीक्षा के दौरान छह नकलची पकड़े गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में मंगलवार को 55 हजार 869 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। इसके सापेक्ष 52 हजार 478 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। साथ ही सचल दलों ने फैजाबाद के 11, बाराबंकी के 10, गोंडा के 10, अंबेडकरनगर के 19, सुल्तानपुर के आठ व बहराइच के आठ महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। सचल दलों ने छापेमारी के दौरान छह नकलची पकड़े हैं। सभी पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई भी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें