फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने पूरे विश्व को दिया सुशासन, समरसता का संदेश : डा. महेंद्र पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम ने विश्व को दिया सुशासन, समरसता का संदेश : डॉ. पांडेय
विज्ञापन

फैजाबाद। ये प्रभु श्रीराम की धरती है, जिन्होंने पूरे विश्व को सुशासन, समरसता का संदेश दिया। अराजकता और पाप के खिलाफ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठित करके प्रभु श्रीराम ने सत्य की विजय का मार्ग प्रशस्त किया। ये बात परिक्रमा मार्ग स्थिति ग्राम सरेठी के प्राइमरी विद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित रात्रि चौपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेद्र नाथ पांडेय ने कही। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और मोदी व योगी सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
ग्रामीणों से रू-ब-रू भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य रामराज्य की स्थापना व सुशासन ही है। कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के नेतृत्व ने लंबे समय तक देश व प्रदेश में शासन किया। सपा-बसपा जैसे क्षेत्रीय दलों के शासन को भी आपने देखा है। इन सरकारोें के एजेंडे में गांव तो होते थे लेकिन इसलिए कि इसके नाम पर आए विकास का बजट लूट सकें। कहा कि परिवारवाद व जातिवाद की भट्ठी में उन्होंने केवल आम आदमी के हितों को झुलसाया और अपनी तिजोरी भरते रहे। कहा कि 2014 में संसद की सीढ़ियों पर कदम रखने के साथ ही प्रधानमंत्री ने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि यह सरकार गांव, गरीब, पिछड़े, वंचितों, दलितों की सरकार है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शन के लिए सौभाग्य योजना समेत तमाम अन्य योजनाओं का जिक्त्रस् करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में शुरू हुई तमाम योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले हर नागरिक को बिना भेदभाव के मिल रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


योजनाओं के लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र
जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक ने बताया रात्रि चौपाल के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनका अभिनंदन किया। गांव के किसानों को 17 लाख रुपये के ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने चौैपाल में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिए। इस मौके पर ऊर्जा, ग्राम विकास, पंचायती राज, कृषि, जल निगम सहित कई अन्य विभागों ने गांव में ही कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रात्रि का भोजन व विश्राम गांव के ही प्रदीप वर्मा के घर पर किया।
विज्ञापन


साहब, शिकायत पर सीडीओ ने डांट कर भगाया
चौपाल के दौरान गांव की महिला सुमन ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेद्र नाथ पांडेय से शिकायत करते हुए बताया कि साहब, यहां हर काम में घूस ली जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में हमसे दो हजार रुपये मांगे गए। हम लोग सीडीओ साहब से शिकायत करने गए तो वो गवर्नर की पेश आए तो बिना बात सुने ही हम सब को डांट कर भगा दिया। इसी तरह की शिकायत अन्य ग्रामीणों ने भी की। कहा कि सरकारी विभाग में सभी काम के लिए हर स्तर पर घूस मांगी जाती है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि सरकारी योजनाओं का पात्रों तक लाभ न पहुंचाने वाले और घूस मांगने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें