भरतकुंड महोत्सव संस्कृति विभाग के वार्षिक कैलेंडर में शामिल
फैजाबाद। गोसाईगंज विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, भरत यूथ व वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक अंजनी कुमार पांडेय की मांग पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बीते 19 वर्षों से हिंदू नववर्ष (चैत्र नवरात्र) में होने वाले चार दिवसीय भरतकुंड महोत्सव को भारत सरकार सांस्कृतिक विभाग के वार्षिक कैलेंडर/कार्य योजना में शामिल करने की स्वीकृति दी है। अंजनी पांडेय ने बताया कि भरतकुंड महोत्सव की गौरवशाली परंपरा को ध्यान में रखकर कला एवं संस्कृति को संरक्षण देने के उद्देश्य से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद के वार्षिक कैलेंडर/कार्य योजना में शामिल कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से व गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी की ओर से भी केंद्रीय मंत्री से मांग की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने इस मांग पर मुहर लगा दी है।