फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ व सुंदर अयोध्या बनाना सौ दिन का एजेंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मंगलवार को शपथ लेने के बाद स्वच्छ और सुंदर अयोध्या बनाने का सौ दिन का एजेंडा गिनाया।
विज्ञापन


अपना संकल्प पूरा करने के लिए कहा कि मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए...। कहा, नगर निगम नया है। धन आवंटन-प्रस्ताव और बजट की स्वीकृति की प्रक्रिया वार्ड की गलियों से लेकर सड़क तक फैली गंदगी को साफ करने में आड़े नहीं आएगी।

पहली प्राथमिकता शहर की सूरत संवारना है। पहले 100 दिन के एजेंडे में केवल सफाई व्यवस्था रहेगी। वे खुद वार्ड-वार्ड जाएंगे और झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए संकल्पबद्ध करेंगे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हर मोहल्ले में प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन


अयोध्या नगर निगम के प्रथम मेयर ने कहा कि अयोध्या को स्वच्छ व सुंदर बनाना पहली प्राथमिकता है। ऐसे सारे कार्य कराए जाएंगे, जिससे अयोध्या का विकास उसकी गरिमा के अनुकूल हो सके। वे कॉलोनियों और मोहल्लों में जाएंगे और सफाई अभियान चलाएंगे।

नगर निगम के पास संसाधन और बजट की कमी पर कहा सारी बाधाओं को दरकिनार कर लक्ष्य पूर्ण करेंगे। बोले, सबसे पहले शहर को चमकाना है, यहीं पहले 100 दिन का एजेंडा व प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे पेयजल, प्रकाश व जाम की समस्या के निस्तारण के उपाए किए जाएंगे।

जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान... अटल जी का नारा था। वे जय ईमान के साथ अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। मोदी और योगी सरकार अयोध्या के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। अभी हाल ही में योगी सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए 133 करोड़ की योजनाओं की घोषणा की है। इस विकास की श्रंखला को आगे बढ़ाने का प्रयास होगा।

गांव-गरीब का विकास ही भाजपा का मिशन : स्वतंत्र देव सिंह
अयोध्या। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार की अपेक्षा है कि सभी मेयर, पार्षद ईमानदारी के साथ शहर का विकास करें। लोगों को सुविधाएं दें। यही हम सबका सपना है, जिसे ऋषिकेश साकार करेंगे।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश मेयर हो चुके हैं। थोड़ा समय दीजिए, विकास की धारा प्रवाहित होगी। अयोध्या के विकास के लिए योगी सरकार कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मिशन है, गांव-गरीब का विकास। कुछ पार्षदों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किए जाने पर कहा कि मेयर के साथ सभी पार्षदों को मिलकर शहर के विकास के लिए आगे आना चाहिए, जो नहीं आए हैं, यह उनकी संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें