फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड का युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। भाई के इलाज के लिए दवा लेने झारखंड से फैजाबाद पहुंचा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे लूट कर जहरखुरानों ने ऑटो से सोहावल पहुंचा दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सोहावल चौराहे पर एक ऑटो चालक युवक को उतार कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अर्ध मूर्छित हालत में पड़े युवक की सूचना रौनाही पुलिस को दी।

थाने से पहुंचे सिपाही ने एंबुलेंस से ले जाकर युवक को सीएचसी सोहावल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित युवक की पहचान 28 वर्षीय सुनील यादव पुत्र जगदीश निवासी बोंदोसर थाना बरईइरा जिला हजारीबाग झारखंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने होश में आने पर बताया कि जहरखुरानों ने फैजाबाद में ट्रेन से उतरने के बाद चाय में कुछ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद करीब 15 सौ की नकदी, एटीएम कार्ड व झोले में रखा सामान उठा ले गए। सीएचसी प्रभारी सोहावल डॉ. एके सिंह ने बताया कि युवक होश में आ चुका है।

उसके परिवारीजनों को सूचना दी जा चुकी है। रौनाही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें